फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जमीन के मामले में विधायक पर उत्पीड़न का लगा आरोप

जमीन के मामले में विधायक पर उत्पीड़न का लगा आरोप

Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जमीन के मामले में विधायक पर उत्पीड़न का लगा आरोप
फिरोजाबाद। विधायक शिकोहाबाद डा. मुकेश वर्मा पर पुस्तैनी जमीन हड़पने का आरोप लगाने वाले नगला श्रोती के ग्रामीणों ने एसएसपी से मुलाकात कर विधायक के समर्थकों द्वारा दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे निरस्त कराने की मांग की है। पीड़ित किसानों ने न्याय नहीं मिलने पर गांव से पलायन करने की बात कही है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से सटे नगला श्रोती निवासी दलित वर्ग से ताल्लुक रखने वाले ग्रामीण नरायन सिंह पुत्र रामस्वरूप और मोहन पुत्र राजाराम ने बताया नगला श्रोती में उनकी पुश्तैनी कृषि योग्य भूमि है। बगल वाले गाटा संख्या पर विधायक शिकोहाबाद मुकेश वर्मा द्वारा स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि विधायक स्कूल के लिए उनकी जमीन पर नजरें गड़ाए बैठे हैं।
विज्ञापन


जमीन नहीं देने पर थाना मटसेना पुलिस और अपने साथियों के माध्यम से धमकी देने के साथ झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। जिलाधिकारी और थाना पुलिस को पूर्व में शिकायती पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि निर्दोष ग्रामीणों के विरूद्व झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। शनिवार को परिवार की महिलाओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले ग्रामीणों ने न्याय दिलाने और झूठे मुकदमे को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्यथा की स्थिति में गांव से पलायन करने की बात कही है। विधायक मुकेश वर्मा का कहना है कि ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं। सपा और बसपा के लोग राजनीति से प्रेरित होकर ग्रामीणों को आगे कर आरोप लगवा रहे हैं। प्रकरण से उनका कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed