{"_id":"59f378424f1c1b98678b7c95","slug":"201509128258-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से वृद्घ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से वृद्घ की मौत
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बुखार-डायरिया के मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में गुरुवार रात एक डायरिया से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। कुछ दिनों से जिला अस्पताल में डायरिया के मरीज बढ़े हैं। शुक्रवार को भी सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही।
अस्पताल में 1149 मरजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। डायरिया से पीड़ित होने पर 11 और बुखार से पीड़ित होने पर नौ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। जिला अस्पताल में भर्ती कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई निवासी उदयवीर सिंह (75) पिछले दो दिन से डायरिया की चपेट में आने से परेशान थे। गुरुवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएमएस ने कहा कि फिलहाल स्थित संतुलन में है। कुसमरा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संजीव गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन 100 से 150 मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मौसम में अचानक परिवर्तन से वायरल बुखार फैल रहा है।
विज्ञापन