फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खेलमंत्री ने जिले को लिया गोद

खेलमंत्री ने जिले को लिया गोद

Sat, 30 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खेलमंत्री ने जिले को लिया गोद
खेलमंत्री चेतन चौहान - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। विकास को और अधिक गति देने के लिए भाजपा सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान ने जिले को गोद ले लिया है। इसकी घोषणा उन्होंने दशहरा पर निकाली गई महाराजा तेज सिंह शोभायात्रा के समापन पर हुए मेधावी विद्यायार्थियों के सम्मान समारोह में की। वे अमन इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में खेल मंत्री ने कहा कि जिले का आजादी के आंदोलन में गौरवशाली इतिहास रहा है। अंग्रेजों से संघर्ष के बाद ढाई महीने तक मैनपुरी आजाद रहा था। यहां के राजा तेजसिंह ने अंग्रेजों को भगा दिया था। हम यदि आज स्वतंत्र हैं तो उन लोगों की वजह से हैं जिन्होंने भारत माता के लिए सब कुछ छोड़ दिया था।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए मुझे चुनौती स्वीकार करने की आदत है। प्रदेश के विकास की चुनौती भी मैनें स्वीकार की है। आज बच्चों को देश के वीरों की शौर्य गाथाएं पढ़ाई जानी चाहिए। प्रदेश की भाजपा सरकार बच्चों को ज्ञान और शिक्षा देकर काबिल बनाएगी, नकल नहीं करने देगी। अब हर भर्ती में लिखित परीक्षा अनिवार्य होगी। वही सफल होगा जो प्रतिभाशाली और काबिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया है। 17-18 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। प्रदेश में आबादी और बेरोजगारी का बढ़ना बड़ी समस्या हैं। अब बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा की जरूरत है। आईटीआई पास बच्चों में हाथ का हुनर होता है जबकि इंजीनियरिंग पढ़ने वाले बच्चे दूसरों से काम कराते हैं। कहा कि अब सरकारी विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी में वरीयता दी जाएगी।

प्रदेश सरकार हर गांव में युवक मंगल दल का गठन कराकर 20-20 लड़के लड़कियों की टीम बनाएगी। वे खेलों को प्रोत्साहित करेंगे। तहसील स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। यूपी के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार 20 हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन भी देगी।

इस अवसर पर मंच पर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, सुमन चौहान, शिववीर भदौरिया, अरविंद तोमर, राहुल राठौर, शिवदत्त भदौरिया, जसराम सिंह भदौरिया, हरराज सिंह चौहान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबाबू सिंह कुशवाह ने। संचालन देवेंद्र सिंह चौहान ने किया।



मेधावी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि चेतन चौहान ने क्षत्रिय समाज के कुल 77 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इसमें 35 लड़कियां और 42 लड़के शामिल थे।

क्षत्रिय कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह को जब अध्यक्षीय उद्बोधन के लिए बुलाया गया तो उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार है लेकिन जिले में ऐसा नहीं लगता है। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed