{"_id":"59be58dc4f1c1bad688b4f7a","slug":"201505646812-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मार किया लहूलुहान : फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मार किया लहूलुहान : फोटो
Updated Sun, 17 Sep 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के ध्यानार्थ
सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मारी, गंभीर
कोतवाली नगर क्षेत्र के महिला अस्पताल के सामने जाटवपुरा जाने वाली गली में दिनदहाड़े हुई घटना
गंभीर हालत में युवती जिला अस्पताल से रेफर, सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। सहेलियों के साथ जा रही युवती को सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर हालत में युवती को आगरा रेफर किया गया। वही घटना की जानकारी पाकर सीओ सिटी और कोतवाली नगर प्रभारी मौके पर पहुंच गए।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी प्रीती (20) पुत्री राजाराम अपनी दो सहेलियों के साथ सेंट पॉल्स स्कूूल स्थित चर्च से रविवार को लौट रही थी। कोतवाली नगर क्षेत्र के महिला अस्पताल के सामने गली में पीछे से आए सिरफिरे युवक शक्ति ने उसकी पीठ में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक अलीगढ़ का है। उसकी जाटवपुरा में रिश्तेदारी है। घटना के बाद फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।