{"_id":"59bd70744f1c1b96688b4fed","slug":"201505587316-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर भड़का आक्रोश
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। छारबाग में नलकूप खराब होने से तीन दिन से बूंद-बूंद पानी को तरस रही जनता का धैर्य शनिवार को टूट गया। पेयजल संकट से त्रस्त जनता ने सुबह खाली बर्तन सड़क पर रखकर छारबाग मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा, नारेबाजी की।
छारबाग नलकूप पर लगी मोटर पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी है। क्षेत्रीय जनता द्वारा जलकल विभाग में शिकायत करने के बाद भी मोटर ठीक नहीं कराई। इससे पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट से जनता परेशान थी। दूर-दराज से लोग पानी भरकर प्यास बुझाने को मजबूर थे।
नगर निगम की लापरवाही पर सुबह साढ़े छह बजे आक्रोशित जनता सड़क पर उतर आई। मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर निगम के खिलाफ हंगामा नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना पर पुलिस भी पहुंची, परंतु लोगों ने जाम नहीं खोला।
विज्ञापन
नगर आयुक्त कमलेश कुमार, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे। नगर आयुक्त ने समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने अफसरों ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
विधायक मनीष असीजा ने भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर करीब साढ़े आठ बजे जाम खुलवा कर मामले को शांत कराया। मौके पर जेई पीके सिंह व मुंशीलाल वर्मा भी मौजूद रहे।