फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपाई किले को ढहाने के लिए जोर-आजमाइश शुरू

सपाई किले को ढहाने के लिए जोर-आजमाइश शुरू

Sat, 19 Aug 2017 11:08 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
सपाई किले को ढहाने के लिए जोर-आजमाइश शुरू
सपा - फोटो : amar ujala
मारहरा। निकाय चुनाव को लेकर मारहरा में हलचल तेज हो गई है। पालिका अध्यक्ष पद के लिए तैयारी में जुटे उम्मीदवारों ने गुणा-भाग लगाना शुरू कर दिया है। फिलहाल वक्त सभी की निगाहें सीट के आरक्षण पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले 20 साल से नगर पालिका परिषद की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही है। सीट पर पिछले 25 साल से समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी ही जीत दर्ज कराते आ रहे हैं। इसके चलते पालिका समाजवादी पार्टी का मजबूत किला मानी जाती है।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य में सरकार बनाने के बाद भाजपाइयों की नजरें नगर पालिका चुनाव पर टिकी हैं। मारहरा नगर पालिका परिषद की सीट पर कब्जा करने और सपा का किला ढहाने के लिए भाजपा अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। सूत्रोें के मुताबिक पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए कई उम्मीदवारों ने ताल ठोंकना शुरू कर दिया है। सभी उम्मीदवार पूरी मेहनत से डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले पार्टी नेता
सपा चुनाव के लिए तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का इंतजार है। सपा में दावेदारी के लिए कई दावेदार ताल ठोंक रहे हैं।
परवेज जुबैरी पूर्व पालिकाध्यक्ष/ जिला उपाध्यक्ष सपा

बहुजन समाजपार्टी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है। प्रत्येक वार्ड में कमेटियों के माध्यम से सक्रियता बढ़ाई जाएगी। चुनाव पूरी तैयारी के साथ लड़ा जाएगा।
सुरेन्द्र कुमार गौतम, मारहरा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष

कांग्रेस पूरी दमखम से मारहरा नगर पालिका चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी के निर्देश आते ही प्रत्याशी तय कर दिया जाएगा।
जावेद अख्तर, नगर अध्यक्ष कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव के लिए पूरी तैयारी में है। कितने साल से किस पार्टी का कब्जा है इस बारे में वह कुछ नहीं जानते। इस बार बीजेपी के ही प्रत्याशी की जीत होगी।
अरविंद गोयल, मारहरा नगर अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed