{"_id":"5986092d4f1c1b791d8b4811","slug":"201501956397-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अधिकारियों का एक दिन का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अधिकारियों का एक दिन का काटा वेतन
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। समीक्षा बैठक से नदारद, रोस्टर के अनुसार निरीक्षण न करने पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, रामगंगा कमांड के अधिकारी का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
जिलाधिकारी ने शनिवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक की थी।
जहां अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम तीन ग्रामों का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने, सभी विकास खंडों पर खराब नलकूप, नलकूप के खराब ट्रांसफार्मर आदि का ब्योरा रखने, बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत रोस्टर तैयार कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, लोगों में खुले में शौच, गंदगी से सेहत पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताने के निर्देश दिए।
जिला विकास अधिकारी को जिम्मेदारी दी कि कोई भी अधिकारी दोपहर बाद विकास भवन के किसी दफ्तर में दिखे नहीं। डीपीआरओ प्रतिदिन दो प्रस्तावित ओडीएफ ग्रामों का जिला समन्वयकों से निरीक्षण कराकर निरीक्षण आख्या सीडीओ को दें। मौके पर मुुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, आचार्य टीईपी सेंटर, अधिशाषी अभियंता विद्युत, जलनिगम, लोकनिर्माण, समाज कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।