{"_id":"5969014e4f1c1b8d7a8b46c6","slug":"201500053838-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों (कासगंज)।
सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक छह वर्षीय बच्ची को अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की इस वारदात के दौरान बच्ची लहूलुहान हो गई। उसके काफी गंभीर चोटें आईं हैं। जिला अस्पताल से बच्ची को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। जहां उसकी सर्जरी की जाएगी। पुलिस ने दुष्कर्म के अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को चिह्नित करने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है।
बताया गया कि दुष्कर्म का शिकार छह वर्षीय बच्ची हुई। बच्ची सुबह करीब 8 बजे शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। तभी किसी अज्ञात युवक ने बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया। दुष्कर्म के दौरान लहूलुहान हुई बच्ची कुछ देर तक मौके पर ही पड़ी रही।
इसके बाद वह बदहवास और लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची। जहां परिवारीजन बच्ची का यह हाल देख हैरान हो गए। घर पहुंचकर बच्ची अचेत हो गई। उसे तत्काल थाने ले जाया गया। पुलिस भी सूचना पर सक्रिय हो गई। पुलिस ने बच्ची को जिला चिकित्सालय भेजा। जहां से उसे महिला चिकित्सालय उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया। बिड़ला महिला चिकित्सालय में बच्ची का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सीय परीक्षण किया। बच्ची के काफी गंभीर चोटें थीं। जिसके चलते चिकित्सक ने सर्जरी के लिए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। बच्ची आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई है। उसने कुछ हुलिया ही बताया है। पुलिस अब तक मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक आरोपी चिह्नित नहीं हो पाया है।
बच्ची के दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपी को चिह्नित करने के प्रयासों में जुटी है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी को चिह्नित कर पुलिस गिरफ्तारी करेगी।
सुनील कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक