फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 people infected by fewer in lallupur

गांव ललपूर में बुखार का कहर, 20 लोग बुखार की चपेट में

Thu, 06 Oct 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:19 PM IST
सार

भोगांव रोड स्थित गांव ललूपुर में बुखार का कहर दिखाई देने लगा है।गांव ललपुर में पिछले एक सप्ताह से बुखार के मरीज देखे जा रहे हैं।ग्रामीण जय सिंह का कहना था कि न तो स्वास्थ्य विभाग ही इस ओर कोई ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासन के जिम्मेदार लोग।

विज्ञापन
20 people infected by fewer in lallupur
06एमएनपी-23-जिला अस्पताल में भर्ती ललूपुर निवासी सगे भाई बहन - फोटो : MAINPURI

विस्तार

मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित गांव ललूपुर में बुखार का कहर दिखाई देने लगा है। गांव में 20 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यहां अभी तक कोई खबर नहीं ली है। गांव के तीन सगे बहन भाइयों को डेंगू के लक्षण दिखने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य मरीज अन्य स्थानों पर उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन

गांव ललपुर में पिछले एक सप्ताह से बुखार के मरीज देखे जा रहे हैं। गांव निवासी नेमा राजपूत पुत्री जय सिंह, दिलीप कुमार पुत्र देव सिंह, संजेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह, श्यामकांत, राम, पायल पुत्र और पुत्री वीरेंद्र सिंह सहित करीब 20 लोग बुखार की चपेट में हैं। वीरेंद्र सिंह की 15 वर्षीय पुत्री पायल और 10 वर्षीय जुड़वा पुत्र श्यामकांत और राम की प्लेटलेट 50 हजार से भी कम रहने पर परिजन ने बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों का वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम की देखरेख में उपचार चल रहा है। वहीं, गांव के अन्य लोग निजी क्लीनिकों और झोलाछापों से उपचार लेने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण जय सिंह का कहना था कि न तो स्वास्थ्य विभाग ही इस ओर कोई ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासन के जिम्मेदार लोग। गांव में गंदगी के साथ ही नालियों का पानी रुका हुआ है जिससे मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

गांव में बुखार के मरीजों की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर गांव में बुखार पीड़ितों को उपचार दिलाया जाएगा। ग्रामीण किसी प्रकार से परेशान न हों। डेंगू आदि की अफवाहों से बचें वायरल में भी प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। कन्फर्म जांच के लिए जिला अस्पताल में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed