{"_id":"6a3c34afc4be81fcbe073f40","slug":"20-lakh-fraud-using-two-pan-cards-in-agra-agra-news-c-364-1-ag11019-130677-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा में दो पैन कार्ड से 20 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा में दो पैन कार्ड से 20 लाख की धोखाधड़ी
Thu, 25 Jun 2026 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में दो अलग-अलग पैन कार्ड से बैंकों से 20 लाख रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शास्त्रीपुरम निवासी तेजपाल सिंह ने संजय सिंह और बैंक कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
संजय सिंह ने वर्ष 2014 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से हाउसिंग लोन लिया था, जो बाद में एनपीए हो गया। आरोप है कि उसने दूसरा फर्जी पैन कार्ड बनवाया और 3 मार्च, 2025 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 20 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया। यह लोन एक प्लॉट के निर्माण के नाम पर लिया गया, जिसे 9 जनवरी, 2025 को पहले ही खरीदा जा चुका था। आरोपी ने बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से 20 लाख में से 11 लाख रुपये निकाल लिए लेकिन मौके पर कोई निर्माण नहीं हुआ। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई हो रही है।