फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.34 crore approved for Nagar Panchayat Barnahal

नगर पंचायत बरनाहल के लिए 2.34 करोड़ स्वीकृत

Mon, 26 Sep 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की बैठक की।डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने सोमवार को उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की बैठक की।ग्राम पंचायत के चयन एवं कार्यदायी संस्था का चयन करने के लिए गोवर्धन सेल की बैठक 29 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी।

विज्ञापन
2.34 crore approved for Nagar Panchayat Barnahal

विस्तार

मैनपुरी।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की बैठक की। नव-सृजित नगर पंचायत बरनाहल के अधिशासी अधिकारी से कहा कि नगर पंचायत बरनाहल में न्यूनतम आवश्यकता एवं अधिकतम जनोपयोगी अवस्थापना सुविधाओं के अतहत कार्यों को शामिल कर समन्वित कार्य योजना आगणन तैयार करें। उनका स्थलीय निरीक्षण प्रशासक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अवर अभियंता स्थानीय निकाय अवश्य करें। जल निकासी के साथ पार्क, चौराहे के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी शामिल करें।
डीएम ने कहा कि नव-सृजित नगर पंचायत बरनाहल के विकास के लिए 2.34 करोड़ का बजट शासन स्तर से अवमुक्त किया गया है। 1.22 करोड़ की लागत से नगर पंचायत बरनाहल के विभिन्न वार्डों के विकास के लिए मार्गों के निर्माण, 39.51 लाख की लागत से डालूपुर रोड पर नाला निर्माण, 6.28 लाख की लागत से नगर पंचायत के जूहा स्कूल एवं प्राइमरी विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य, 32.63 लाख की लागत से व्यवसायिक केंद्र, 33.46 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रस्तावित है। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, विद्युत, जल निगम, जिला उद्यान अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चावल आधारित उद्योग की स्थापना करें
मैनपुरी। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने सोमवार को उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की बैठक की। डीएम ने कहा कि एक पुती के लहसुन एवं काले चावल, गेहूं पर आधारित उद्योग की स्थापना करें। एक पुती के लहसुन का पाउडर, चटनी, अचार, चूर्ण बनाएं। यह कैंसर सेल्स समाप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिला प्रबंधक, बैंकों के शाखा प्रबंधकों से कहा कि बैंकर्स द्वारा विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में जो पत्रावलियां स्वीकृत की जाएं। उन पर तत्काल ऋण वितरण किया जाए। ऋण वितरण में किसी भी स्तर पर विलंब न किया जाए। जनपद में अवैध ईंटों की बिक्री किसी भी दशा में न हो। इसमें संलिप्त वाहनों को सीज करके अर्थदंड वसूला जाए। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी, उपायुक्त जीएसटी उत्तम तिवारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत मगेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे।

गोवर्धन सेल की बैठक होगी
मैनपुरी। ग्राम पंचायत के चयन एवं कार्यदायी संस्था का चयन करने के लिए गोवर्धन सेल की बैठक 29 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी। जानकारी जिला ंपचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed