{"_id":"5ca0d9f2bdec22145274ae8b","slug":"191554045426-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पहले घर-घर पहुंचेगी वोटर पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पहले घर-घर पहुंचेगी वोटर पर्ची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए वोटर पर्ची मतदान से चार दिन पहले ही घर-घर पहुंच जाएंगी। वोटर पर्चियों को छह अप्रैल से वितरित करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए हैं। वोटर पर्ची के साथ वोटर गाइड भी प्रत्येक परिवार को दी जाएगी।
लोकसभा निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत मथुरा में 18 अप्रैल को मतदान होना है। इसकी तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंचने लगी हैं। इसी प्रक्रिया में वोटर पर्ची भी तैयार हो चुकी हैं, जिन्हें मतदान से चार दिन पहले तक मतदाताओं के घरों तक पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने सभी एसडीएम को मतदाता पर्ची वितरण का कार्य छह अप्रैल से शुरू कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे उन्हें समय से वितरित किया जा सके। इस बार मतदाता पर्ची को वोटर आईडी के रूप में मान्यता नहीं दी गई है। जनपद में मतदाताओं की संख्या 17.86 लाख है। इसमें सबसे अधिक मतदाता मथुरा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक परिवार तक पहुंचेगी वोटर गाइड
मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए प्रत्येक परिवार को वोटर गाइड भेजी जा रही है। इसमें मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। वोटर आईडी के विकल्प भी बताए गए हैं। उक्त गाइड परिवार में एक ही दी जाएगी।
गूगल मैप बताएगा रास्ता
मतदाता पर्ची के पीछे प्रकाशित गूगल मैप मतदान केंद्र तक पहुंचने का रास्ता मतदाता को बताएगा। पिछली चुनावों की भांति यह व्यवस्था निर्वाचन आयोग ने इस बार भी दोहराई है।