{"_id":"5c9d01a5bdec22493442e8a4","slug":"191553793445-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र यादव आज तो राजवीर कल करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र यादव आज तो राजवीर कल करेंगे नामांकन
विज्ञापन
एटा से डा. देवेंद्र यादव होंगे सपा के प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। चुनावी समर में कूदे सियासी सूरमाओं ने बाहें चढ़ा ली हैं। प्रशासन ने नामांकन शुरू करा दिया है। सपा-बसपा गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी नामांकन की तैयारी कर चुके हैं। लखनऊ से सपा का सिंबल लेकर पहुंचे देवेंद्र शुक्रवार को तो भाजपा प्रत्याशी शनिवार को नामांकन करेंगे।
नामांकन की तैयारियां पूरी हैं। सभी अपने नामांकन में दमखम दिखाएंगे। समर्थकों और कार्यकर्ताओं तक प्रत्याशी संदेश पहुंचा रहे हैं कि वह नामांकन कराने के लिए आमंत्रित हैं। देवेंद्र सिंह यादव को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। पार्टी का सिंबल भी देवेंद्र यादव ले आए हैं। समर्थकों के साथ वह शुक्रवार सुबह नामांकन करने कलक्ट्रेट जाएंगे। एटा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने राजवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी ने भी जोर शोर से तैयारियां की हैं। कार्यकर्ताओं के बीच समर्थक पहुंच रहे हैं। प्रत्याशी नामांकन करने भीड़ के साथ पहुंचेंगे।
सूरजपाल ने अभी तक तय नहीं की तिथि
जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी कांग्रेस समर्थित सूरजपाल शाक्य ने अभी तक नामांकन की कोई तिथि स्पष्ट नहीं की है। नामांकन प्रक्रिया चार अप्रैल तक चलेगी। फिलहाल वह नामांकन की तैयारियां कर रहे हैं।