फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Thu, 31 Jan 2019 08:54 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया   प्रदर्शन
प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। चार सूत्री मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल लगातार नवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि शासन को शीघ्र कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिए। डॉ. एलआर सिंह ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले 20 साल से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहे हैं। उनकी मांगों को सरकार को शीघ्र स्वीकार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन


विकास चौहान ने कहा कि लखनऊ से लेकर प्रत्येक जिला स्तर पर आंदोलन चल रहा है। अब यह आंदोलन तभी समाप्त होगा जब कर्मचारियों की सारी मांगें मान ली जाएंगी। गुरुवार को नवें दिन भी जिले के सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी तरह से हड़ताल पर रहे। इसमें आशा कार्यकर्ताओं और संगिनी के शामिल होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान मोहित मिश्रा, सौरभ चौहान, डॉ. सपना, डा. राजेश वर्मा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed