फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 21 Jan 2019 10:22 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ganga snan - फोटो : अमर उजाला
सोरों/ कासगंज। पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिपदी गंगाघाट सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर यज्ञोपवीत सहित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। देश के विभिन्न राज्यों सहित प्रदेश के कई इलाकों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त से गंगा स्नान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा की पूर्व संध्या रविवार से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से स्नान शुरू किया। सूर्य उदय होने पर स्नानार्थियों ने भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। स्नानार्थियों ने मूंगफली, गुड़, तिल के लड्डू आदि का भी दान किया। मकर संक्रांति के बाद बड़े स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगाघाटों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। पूर्णिमा पर हरिपदी लहरा घाट, कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। पूर्णिमा पर्व पर गंगास्नान के अलावा लोगों ने घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए।
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा पर स्नान का महत्व
कासगंज। शास्त्रों के अनुसार पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर दान करने का कई गुना पुण्य लाभ स्नानार्थी को मिलता है। इस दिन गंगा स्नान के बाद तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इसी महत्व के चलते घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। सोरों के पंडित राम खिलावन शास्त्री बताते हैं कि चंद्र, मंगल, गुरु, शुक्र भी इस दिन से एक दूसरे से पंचम, नवम का संबंध बनाते हैं, जो काफी शुभ संकेत देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed