{"_id":"5c30eb8dbdec2256a47cca65","slug":"191546709901-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गाय और सांड़ की अधिकारी कर रहे रखवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गाय और सांड़ की अधिकारी कर रहे रखवाली
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में 15 हजार खुले घूम रहे गोवंश पुलिस और प्रशासन की सबसे बड़ी टेंशन बन गए हैं। गाय और सांड़ की रखवाली होने लगी है। कहीं किसान इन खुले घूम रहे पशुओं को पकड़कर स्कूलों में बंद न कर दें इसलिए इसकी निगरानी की जा रही है।
मथुरा में छह गाय मरने के बाद यह दौड़भाग बढ़ी है। एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी सूचनाओं पर दौड़ रहे हैं। हर स्कूल के बारे में हर रोज जानकारी जुटाई जा रही है।
पशुपालन विभाग के अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मथुरा में करीब 15000 खुले घूमने वाले गोवंश हैं। नौहझील, मांट, बलदेव में इनकी संख्या सबसे ज्यादा है। इन पशुओं से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हो रहा है। मथुरा में 2 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल खड़ी है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दस से पंद्रह फीसदी तक फसल को नुकसान खुले घूम रहे गोवंश से हो रहा है। स्थिति यह है कि किसान रातों को जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं।
कारब गांव में 29 दिसंबर को स्कूल में बंद छह गाय मर गईं थीं। शासन तक मामला पहुंचा तो मथुरा के अफसरों को कसा भी गया। तभी से अधिकारी इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो रात दिन एक किए हुए हैं।
अगर कहीं से पुलिस को शिकायत मिलती है कि खुले घूम रहे गोवंश को किसी स्कूल या फिर दूसरे स्थान पर बंद किया गया है तो तत्काल पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया जाएगा। दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
- श्रवण कुमार सिंह, एसपी सिटी
सभी एसडीएम-तहसीलदारों को कह दिया गया है कि वह हर रोज स्कूलों से रिपोर्ट लेते रहें। अगर कहीं कोई गोवंश स्कूल में बंद मिलता है तो तत्काल मुक्त करा दिया जाए और पुलिस को सूचना दी जाए।
- रवींद्र कुमार, एडीएम वित्त