{"_id":"5be873acbdec2232cd69b743","slug":"191541960620-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में स्थानीय पुलिस पर वाहन चेकिंग के नाम पर आम जनता के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह स्थिति पूरे जिले में है। पुलिस चेकिंग के नाम पर लूट कर रही है।
विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर लगाए आरोप में कहा है कि चेकिंग के नाम पर पुलिस जनता का शोषण कर रही है। यह स्थिति जिले के सभी थानों की है। नसीरपुर व नगला खंगर की आटेपुर चौकी का बुरा हाल है।
आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी जाति पूछकर लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बाइक पर चलने वाला हर व्यक्ति अपराधी नहीं होता है। दिवाली पर भाई बहन भी कहीं जा रहे हों या कोई बेटा अपने बीमार मां-बाप को इलाज के लिए ले जा रहा हो, तो उसका भी चेकिंग के नाम पर शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
जब उनसे ऐसा न करने के लिए कहा जाता है तो जवाब होता है सरकार ने हमें टारगेट दिया है। उसे पूरा कर रहे हैं। पुलिस के रवैये से जनता में भारी रोष व्याप्त है। चेतावनी दी अगर जनता का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो मजबूरन आवाज उठानी पड़ेगी।