{"_id":"5be6f05cbdec2269812a97d6","slug":"191541861468-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुश्ती टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुश्ती टीम का चयन
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में सीनियर कुश्ती बालक-बालिका टीम का चयन गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोटर्स स्टेडियम में कराया गया। उद्घाटन उ.प्र. कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय व जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रताप पहलवान व धर्म सिंह पहलवान रहे। संचालन जनार्दन पहलवान ने किया।
फ्री स्टाइल के 57 किग्रा भार वर्ग में रामवीर, 61 किग्रा भार वर्ग में महेश, 65 किग्रा भार वर्ग में नवीन, 70 किग्रा भार वर्ग में आरिफ, 74 किग्रा भार वर्ग में मधुसूदन व 125 किग्रा भार वर्ग में वीरेश का चयन किया गया। वहीं, ग्रीकोरोमन के 55 किग्रा भार वर्ग में प्रवीण, 60 किग्रा भार वर्ग में अनिल, 63 किग्रा भार वर्ग में अशोक, 72 किग्रा भार वर्ग में सर्वस्व व 77 किग्रा भार वर्ग में नरेन्द्र को मौका दिया गया। बालिका वर्ग के 65 किग्रा भार वर्ग में पूजा कुमारी ने स्थान बनाया।
निर्णायक की भूमिका ब्रजमोहन सिंह, कृष्णा चौधरी व भावना राजपूत ने निभाई। चयनित खिलाड़ी 15 से 18 नवंबर तक गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
जिला स्तरीय सीनियर जूडो टीम का चयन आज
मथुरा। जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला जूडो टीम का चयन 11 नवंबर को दोपहर 3 बजे से गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोटर्स स्टेडियम में होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि जिले की चयनित टीम 12 नवंबर को आगरा के एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल्स में भाग लेंगी। यहां चयनित मंडलीय टीम पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 15 से 17 नवंबर तक होने वाली प्रदेशीय सीनियर जूडो पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।