{"_id":"5bdc9888bdec226989663bac","slug":"191541183624-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमबी पर वाणिज्यकर विभाग का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमबी पर वाणिज्यकर विभाग का सर्वे
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर शाम नारायण मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर सर्वे की कार्रवाई की। प्रतिष्ठान के अभिलेख चेक किए। अभिलेखों के मिलान के दौरान प्रथम दृष्टया कर चोरी का मामला सामने आया है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
वाणिज्यकर विभाग के संयुक्त आयुक्त राकेश वर्णवाल के नेतृत्व में एक टीम देर शाम नारायण मिष्ठान भंडार पहुंची। प्रतिष्ठान स्वामी से बिक्री के संबंध में अभिलेख मांगे। टीम के सदस्यों ने अभिलेखों का मिलान किया। अभिलेखों के आधार पर प्रथम दृष्टया कर चोरी का मामला सामने आया। टीम के सदस्यों ने प्रतिष्ठान में मौजूद कर्मचारियों से भी अलग-अलग पूछताछ की। दुकान में मौजूद ग्राहकों से बिक्री रसीद दिए जाने के संबंध में जानकारी जुटाई।
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि अभिलेखों के आधार पर प्रथम दृष्टया कर चोरी का मामला सामने आया है। अभिलेखों का मिलान कर कार्रवाई जारी है। कर चोरी के हिसाब से प्रतिष्ठान स्वामी से जुर्माना वसूला जाएगा। टीम में संयुक्त आयुक्त राजनरायन यादव, सहायक आयुक्त अनिल वर्मा, अभिषेक सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी भंवर सिंह यादव, अखिलेश कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।