फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पति से अलग रहने से तनाव में थी महिला

पति से अलग रहने से तनाव में थी महिला

Thu, 27 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पति से अलग रहने से तनाव में थी महिला
पति से अलग रहने से तनाव में थी महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहावर(कासगंज)। महिला और उसके दो मासूम बच्चों की आग से मौत हो जाने के बाद गुरुवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला और बच्चों के शव गांव में पहुंचते ही पूरा गांव शोक में डूब गया और चीत्कार सुनाई देने लगी।
विज्ञापन

बुधवार को गांव में महिला मिथलेश ने अपने दो मासूम बच्चे उजाला और हनी के साथ केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली थी। जिससे तीनों की मौत हो गई। खुदकशी के कारणों को लेकर अलग अलग चर्चाएं हैं। महिला मिथलेश की पति बॉबी के साथ दूसरी शादी हुई थी। बॉबी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में फेरी का काम करता है। अभी 8 दिन पहले ही वह गांव से गया था। जानकारी में आया कि महिला बच्चों के साथ घर में अकेली रहती थी। घर में कोई और नहीं था। दो-तीन दिन पहले से महिला व उसके एक बच्चे हनी को बुखार आया था। उसने बुखार आने की जानकारी बॉबी को फोन करके दी। बॉबी ने पत्नी मिथलेश को डॉक्टर को दिखाने को कह दिया और एक हजार रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करा दिए। मिथलेश को अकेलेपन का जहां तनाव था वहीं खुद की बीमारी व बच्चे की बीमारी से भी वह परेशान थी। इसके अलावा सौतेले बच्चों से पति का अधिक लगाव रहना भी उसे खटकता था।
विज्ञापन

आत्महत्या जैसी कोई बात नहीं थी
कासगंज। पति बॉबी बंजारा ने पत्नी और दो बच्चों की मौत के मामले में बताया कि वह कुछ दिन पहले ही गांव में होकर गया था। पत्नी से कोई झगड़ा नहीं था। आत्महत्या करने का कोई कारण भी उसे समझ नहीं आ रहा। बॉबी ने बताया कि पत्नी ने खुद को और बच्चे को बुखार आने की बात दो दिन पहले कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed