फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शौचालय निर्माण कराने पर युवक पर चाकुओं से क्यों किया हमला

शौचालय निर्माण कराने पर युवक पर चाकुओं से क्यों किया हमला

Mon, 10 Sep 2018 10:31 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण कराने पर युवक पर चाकुओं से क्यों किया हमला
murder
एटा। शौचालय निर्माण कराने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे घायल हुए युवक को चिकित्सकों ने गंभीर बता कर आगरा रेफर कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित पक्ष ने थाना बागवाला पुलिस को दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर निवासी मुकेश पुत्र अनोखेलाल को शासन स्तर से शौचालय निर्माण के लिए अनुदान मिला है। जिसे लेकर वह रविवार शाम को अपनी जमीन पर शौचालय का निर्माण करा रहा था। उसी समय गांव के ही दबंग राजेश आदि लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिसे उस समय गांव के लोगों ने शांत कर दिया था। इसके बाद दबंगों के डर से परेशान होकर मुकेश कुमार गांव से बाहर एक बाग में छुपकर बैठा था। उसी समय राजेश सहित अन्य लोग उसके पास जा पहुंचे और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। जिसकी जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्रथम उपचार दे गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ मारहरा के मोहल्ला गफूरगंज निवासी फैजान पुत्र नवाब अली और सलीम पुत्र हबीब के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनो लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed