{"_id":"5b7ae9d642c792467641672a","slug":"191534781910-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थान पर नहीं होगी पशुओं की कुर्बानी: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थान पर नहीं होगी पशुओं की कुर्बानी: कमिश्नर
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थान पर नहीं होगी पशुओं की कुर्बानी: कमिश्नर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त और डीआईजी ने शांति बैठक में अधिकारियों के पेंच कसे।
मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने कहा कि त्योहारों को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन कड़े इंतजाम करे। कानून और शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए। सोशल मीडिया पर अनावश्यक और भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। कमिश्नर ने कहा कि परंपरागत तरीके से त्योहारों को मनाया जाए, किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं होनी चाहिए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं होगी। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि एटा संवेदनशील श्रेणी में हैं। थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में नमाज स्थलों, प्रमुख मंदिरों आदि का निरीक्षण अवश्य कर लें। ऊंट की कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। डीएम आईपी पांडेय ने कहा कि आगामी त्योहारों को जनपद में आपसी सामंजस्य कायम रखते हुए मनाया जाए। तीन दिन तक चलने वाली कुर्बानी के दौरान कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। अराजकतत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। धारा 144 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि पुलिस बल पूर्ण सतर्क रहेगा। नमाज के दिन किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होने दिया जायेगा। बैठक में एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम न्यायिक रामअरज यादव, एएसपी संजय कुमार, एएसपी ओपी सिंह समेत तमाम अधिकारी और लोग मौजूद रहे।