फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   देवर ने भाभी की हत्या के बाद खुद को भी गोली मार कर की आत्महत्या

देवर ने भाभी की हत्या के बाद खुद को भी गोली मार कर की आत्महत्या

Mon, 13 Aug 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
देवर ने भाभी की हत्या के बाद खुद को भी गोली मार कर की  आत्महत्या
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज क्षेत्र के थाना नगला खंगर में देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना का कारण परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं लेकिन पुलिस को बताया गया है कि भाभी की हत्या करने वाला देवर गुस्सैल था। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह थाना नगला खंगर के गांव गलपुुरा में सियाराम का बड़ा पुत्र बंटी (23) सुबह अपनी पत्नी सोनी उर्फ सुनीता (21) से खाना लेकर भदान पुल के पास अपनी कटिंग की दुकान खोलने चला गया। सियाराम और उनका छोटा पुत्र बबलू (18) घर पर ही थे। परिवार के बाकी लोग खेत पर धान की रोपाई करने गए थे। सुबह करीब साढे़ दस बजे सियाराम को घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आई जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक बबलू घर के अंदर से बदहवास हालत में बाहर आया और तमंचे को फिर से लोड किया और अपनी कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


सियाराम ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो सुनीता की कनपटी से भी खून की धार बह रही थी और उसकी भी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर से पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से घटना के सबूत जुटाए और हत्या में प्रयोग किए गए तमंचे और खाली कारतूस को भी जब्त कर लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान सचिंद्र पटेल ने कहा कि मामला देवर-भाभी के बीच विवाद का बताया जा रहा है पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed