{"_id":"5b6f20024f1c1be3258b4626","slug":"191534009346-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को पानी पिलाने गए किशोर की तालाब में डूब कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को पानी पिलाने गए किशोर की तालाब में डूब कर मौत
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। गांव नगला मौजी में पशुओं को पानी पिलाने गए किशोर की तालाब में डूब कर मौत हो गई। गांव के भीम सिंह का पुत्र दीपू (16) शुक्रवार की शाम पांच बजे घर से पशुओं को लेकर गांव के निकट स्थित तालाब में पानी पिलाने गया था।
तालाब से पशुओं को निकालने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। काफी देर बाद पशु तालाब से निकल कर घर पर पहुंच गए। दीपू के घर न पहुंचने पर परिजनों ने समझा कि कहीं बैठा रह गया होगा। शाम साढ़े सात बजे तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिजन एवं पड़ोसी उसकी तलाश करने लगे।
वे तालाब किनारे पहुंचे तो वहां उसकी चप्पल पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे तालाब में तलाश किया। घंटों की मशक्कत के बाद दीपू का शव बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया।