{"_id":"5b69dcd64f1c1b61508b7949","slug":"191533664470-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में पेट्रोल डलवाकर सेल्समैन से लूटे 27 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में पेट्रोल डलवाकर सेल्समैन से लूटे 27 हजार
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोवर्धन के गांव पैंठा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बदमाशों ने अपनी बाइक में 400 रुपये का पेट्रोल डलवाया और फिर तमंचा दिखाकर सेल्समैन से 27000 रुपये और मोबाइल लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
गांव पैंठा निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र मनोहर लाल शर्मा की जय मां वैष्णो देवी किसान सेवा समिति के नाम से सौंख-पैंठा मार्ग पर पेट्रोल पंप है। मंगलवार दोपहर पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवक आए। एक ने हेलमेट लगा रखा था तो दूसरे ने स्वाफी से मुंह ढक रखा था। बाइक सवारों ने 400 रुपये का पेट्रोल डलवाया।
सेल्समैन नल कुमार ने पैसे मांगे तो बाइक सवारों ने तमंचा तान दिया और जेब में रखे 27 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सेल्समैन ने पंप स्वामी को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने जानकारी जुटाई। पंप स्वामी की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जल्द ही लूट का खुलासा कर लुटेरे सलाखों के पीछे पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
गोवर्धन में बढ़ती वारदातों से दहशत
मथुरा। गोवर्धन में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस मुकदमे तक दर्ज नहीं करती। मुकदमा लिखा जाता है तो उसका अल्पीकरण कर दिया जाता है। जिस तरह से दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है उससे साफ है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।