फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   तेज बारिश फिर शहर में बढ़ाया जलभराव, कई जगह गिरे मकान

तेज बारिश फिर शहर में बढ़ाया जलभराव, कई जगह गिरे मकान

Tue, 31 Jul 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
तेज बारिश फिर शहर में बढ़ाया जलभराव, कई जगह गिरे मकान
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में रविवार को रात भर तेज बरसात हुई, जिससे पूरा शहर जलमग्न हो गया। सुबह लोगों की आंख खुली तो गली-मोहल्लों में पानी भरा देखकर होश उड़ गए। प्रमुख मार्गों से लेकर शहर सटी नई आबादी, मुस्लिम क्षेत्रों में घरों व बेसमेंट के अंदर तक पानी भर गया, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया। कई जगह बारिश से मकान गिरे।
विज्ञापन


तेज बरसात के कारण रामलीला चौराहा, हनुमान रोड, कोटला रोड, तिलक नगर, बोधाश्रम रोड, जलेसर रोड, मथुरा नगर, गांधीपार्क, सुहाग नगर, हिमायूंपुर, करबला, भीमनगर, नई बस्ती, नंदराम चौक, मोहल्ला गंज, महावीर नगर, सरक्यूलर रोड, रामनगर, श्याम नगर, चंद्रवार गेट पुल के नीचे सड़कों पर भारी जलभराव दिखा। जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टेंड में जलभराव से मरीज, तीमारदार परेशान रहे। जिला अस्पताल के सामने नगर निगम मार्केट, कोटला चुंगी, नगला बरी, जाटवपुरी, रामगढ़, रसूलपुर से लेकर आसफाबाद तक सर्विस रोड पर दोनों साइड जलभराव हुआ गया।
विज्ञापन


नई आबादी, शहर से सटी 13 ग्रामसभा से जुड़े क्षेत्रों में हालात गंभीर हो गए। पूर्व में हुई बरसात के बाद भी नगर निगम प्रशासन ने इन क्षेत्रों की कच्ची गलियों में जलभराव की समस्या दूर करने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पानी निकासी का इंतजाम न होने के कारण नई आबादी के क्षेत्र लालपुर, न्यू रामगढ़, दीदामई, हसमत नगर, सरजीवन नगर, श्रीराम कालोनी, देवकीनगर, नगला मिर्जा बड़ा, नारायन नगर, महादेव नगर, सविता नगर, श्रीपाल कालोनी सहित मुस्लिम क्षेत्रों में कच्ची गलियों के साथ मकानों के आसपास भारी जलभराव हो गया। स्कूल में रेनी डे घोषित कर दिया था। ांटाघर स्थित सब्जी मंडी के अंदर तक भर गया, जिससे सुबह सब्जी की दुकानें कम ही खुल सकीं। समाजसेवी मोहम्मद यासीन ने कहा कि मंडी में जलभराव के संबंध में नगर निगम को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आजतक समस्या का स्थाई निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराना में जहां धान की पौध पानी में डूब गई वहीं अन्य जगहों बाजरा की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई। जिले में करीब 83 हजार पांच सौ हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरा की पैदावार करने वाले किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। अधिकांश जगहों नारखी, हाथवंत, टूंडला के अतिरिक्त शिकोहाबाद क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों में बाजरा की फसल बर्बाद हो गई। हालांकि तेज बरसात के कारण लगभग 1164 हेक्टेयर क्षेत्र मेें होने वाली दलहन की फसल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने की बात कही जा रही है। शिकोहाबाद के लाछपुर बैंक ऑफ इंडिया के सामने जलभराव से दलदल हो गया है। सोमवार को बटेश्वर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अब्बासपुर में तालाब भर गए हैं, जिससे गांव में गलियों में पानी भरा हुआ है। हरगनपुर आधा गांव पानी में है। रहचटी में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। यहां फायर ब्रिगेड कार्यालय में पानी दो से तीन फीट भरा हुआ है। मदारियों की झोंपड़ियां पानी में डूबी हुई हैं। कई मकानों में पानी भरा हुआ है। यादव कॉलोनी, आदर्श नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, शंभूनगर, रमेश नगर, गंगा नगर मे भी जलभराव रहा।

जसराना के मोहल्ला गाडीवान के निचले इलाके में घरों में पानी घुस गया। वहीं मुस्तफाबाद में नाला कच्चा होने के कारण बरसात का पानी वीरपाल सिंह की दीवार में चला गया। दीवार गिर गई। वहीं पास में लगी अशोक की दीवार भी गिर गई। दीवार गिरने उसके पास बंधी गाय को चोट लग गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने का इंतजार कर रहे कुशियारी निवासी भगवान सिंह महेश, उमेश के कच्चे मकान गिर गए। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वे होने के बाद भी पैसा नहीं मिला है।

वहीं पलिया खुर्द में ठार पर रहने वाले इंदल सिंह की झोंपड़ी में पानी भरने से सामान नष्ट हो गया। गांव दारापुर मिलावली में राजकुमार का पक्का मकान गिर गया। मकान के नीचे दबने से खूशबू सरोज घायल हो गए। गांव में ही मनोज और करन सिंह, विष्णुदयाल के मकान में भी नुकसान होने से घरेलू सामान नष्ट हो गया। गांव सिकंदरपुर में राजवीर के मकान की छत गिरने से भैंस घायल हो गई। लोगों ने शासन एवं प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सिरसागंज में पक्के मकान का एक हिस्सा भरभरा कर ढह गया। उजागर सिंह के मकान में लहसुन की फसल लगी थी जो बर्बाद हो गई।

कसबा मक्खनपुर गली नं. तीन में महावीर प्रसाद वैद्य का मकान गिर गया। नगला मुल्ला निवासी आब्दा बेगम (38) और रिजवाना के मकान की दीवार गिरने से घायल हुई। सिरसागंज के गांव पुरा में मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई। कठफोरी मेें राजकुमार की आरा मशीन और आटा चक्की दीवार गिरने से दब गई। एका नगला हरजू में रामवीर सिंह, चंद्रपाल, वीरपाल के मकान की दीवारें गिर गई। वीरपाल का बेटा दिलीप (28), बहूू मधु(25), बेटी रेखा (15) घायल हो गए हैं।

लोकपाल, संजय, रोशन, सरोज, करतार के भी मकानों की कच्ची दीवारें गिर गई। ग्राम प्रधान गजाधर उडे़सर प्रदीप यादव ने लेखपाल को सूचना दी है। कसबा एका थाने में पानी भर गया जबकि मस्जिद की दीवार ढह गई। शेखपुरा में घरों में पानी भर गया है। पूर्व प्रधान श्याम प्रकाश के मकान की दीवाल गिरने से संजय के बेटी रोशनी 12 वर्ष घायल हो गई। निकाऊ मे तालाब को ओवरफ्लो होने पर घरों में पानी भरने लगा। ग्रामीणों की सूचना एसडीएम शिकोहाबाद जैनेंद्र कुमार, बीडीओ पंकज सिंह गांव में पहुंचे और जेसीबी से पानी की निकासी का इंतजाम किया।

निकाऊ में मुन्नीदेवी, राजकुमार, शिव नरायन के मकान गिर गए। हाथवंत में मुकेश का मकान गिर गया जिसमें अंकुर घायल हो गया। मंगल खां, पप्पू खां के मकान बैठ जाने से सामान दब गया। आरापुर निवासी रामब्रेश का कमरा बैठने से भूसा जल गया। प्रतापपुर में पप्पू सविता, मनोज व अशोक कुमार के मकानों में पानी प्रवेश कर गया। कस्बा पाढ़म में वीरपाल और सलीम अंसारी का मकान गिरने से घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। वहीं दारापुर मिलावली में लोगों ने प्रधान का विरोध किया। गांव खजूरिया में शेर सिंह का मकान गिरने से उसके पुत्र प्रवीन एवं सोनू के साथ उसकी पत्नी मीना देवी घायल हो गई। वहीं कुशियारी में सूरजपाल पुत्र नन्नू का मकान गिर गया। कसबा पाढ़म के जैन मौहल्ले में रामचंद्र का मकान गिरने से उसमें रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया।


बरसात होने के साथ शहर के इंडस्ट्रियल, सुहाग नगर, गांधीपार्क, लेबर कालोनी, रामनगर, रसूलपुर, आसफाबाद, पुरुषोत्तम बिहार, एसएन, ककरऊ कोठी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की सप्लाई बंद कर दी गई। इधर देहात क्षेत्रों के अधिकांश फीडर बंद कर दिए गए, जिससे शहर से देहात अंधकार छा गया। सुबह सात बजे तक बरसात होती रही। एसएन सबस्टेशन के अंतर्गत मथुरा नगर फीडर पर सुबह सात बजे ब्रेकडाउन हो गया। ककरऊ कोठी सबस्टेशन ब्रेकडाउन होने के कारण सप्लाई बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्र में रैपुरा, लुहारी, मटसैना, नगला चूरा सहित अन्य सबस्टेशनों पर ब्रेकडाउन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed