फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हिरासत में लिए गए साधु पश्चिम बंगाल के निकले

हिरासत में लिए गए साधु पश्चिम बंगाल के निकले

Mon, 30 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए साधु पश्चिम बंगाल के निकले
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। नगर के राधा निवास स्थित चैतन्य गौड़ीय मठ के एक साधु की शिकायत पर पुलिस ने चार साधुओं को बांग्लादेशी होने के शक पर हिरासत में लिया है। पुलिस, आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी, स्पेशल इंटेलीजेंस और एलआईयू ने साधुओं से पूछताछ के साथ पड़ताल की तो वह पश्चिम बंगाल के मूल निवासी निकले। देर शाम चारों साधुओं और उनसे मिलने आए एक अन्य साधु को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


गौड़ीय मठ के अमियदास ब्रह्मचारी उर्फ अमेंद्रनाथ भौमिक ने वृंदावन पुलिस को लिखित शिकायत देकर भक्ति उज्ज्वलराधान्ति उर्फ रविकांत को दिनेशपुर बांग्लादेश निवासी बताते हुए तीन अन्य पर भी बांग्लादेशी होने का आरोप लगाया। पुलिस ने भक्ति उज्ज्वलराधान्ति उर्फ रविकांत, कमल सरकार, जगन्नाथ उर्फ जगदीश मंडल, राधा गोविंददास उर्फ रसमय विश्वास को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना पर आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी, स्पेशल इंटेलीजेंस और एलआईयू ने भी जांच शुरू की। पड़ताल में सामने आया कि भक्ति उज्ज्वलराधान्ति उर्फ रविकांत दीनहाता जिला कूंचबिहार पश्चिम बंगाल के मूल निवासी निकले, जो 20 वर्ष से वृंदावन में गौड़ीय मठ में भजन कर रहे हैं। अन्य तीन साधु भी पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना, चौबीस परगना और हावड़ा के मूल निवासी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि संतों ने पुलिस को भारतीय होने के प्रमाण देते हुए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड भी उपलब्ध कराए। इधर, संतों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेेने की सूचना पर इमलीतला आश्रम के महंत तमालकृष्णदास, महंत फूलडोल बिहारीदास, महंत रामस्वरूपदास और पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed