{"_id":"5b560b384f1c1b466d8b67e4","slug":"191532365624-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कमरे में कई कक्षाओं के बच्चे देख मुख्यमंत्री हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कमरे में कई कक्षाओं के बच्चे देख मुख्यमंत्री हुए नाराज
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह पुलिस लाइन स्थित मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बात कर शिक्षा का हाल जाना। साथ ही बैग और पुस्तकों का वितरण कर पौधरोपण भी किया। वहीं, एक कमरे में कई कक्षाओं के बच्चों को बैठा देख मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और डीएम अमित किशोर को दो कक्षों का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सोमवार को सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित मॉडल स्कूल पर पहुंचा। इस दौरान सीएम ने विद्यालय प्रांगण में हरीशंकरी वाटिका के तौर पर पीपल, पाकर और बरगद के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने मालियों को समुचित तरीके से पौधों का रखरखाव करने के लिए कहा।
इसके बाद सीएम सीधे विद्यालय में कक्षाओं की ओर रवाना हुए। उन्होंने कक्ष में केवल डीएम और एसएसपी को साथ आने का इशारा किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों को दुलारकर उनसे पठन पाठन और यूनिफार्म के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान सीएम ने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें और स्कूली बैग भेंट किए।
विज्ञापन
सीएम को एक कक्षा में कई कक्षाओं के बच्चे बैठे मिले। जिस पर सीएम ने नाराजगी जताई। जिस पर सीएम ने डीएम को दो अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने विद्यालय के स्टाफ की कार्यकुशलता की सराहना की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, विधायक विपिन वर्मा डेविड,
सत्यपाल सिंह राठौर, जिला प्रभारी विधायक उदयभान सिंह, नोडल अधिकारी के रविन्द्र नायक, डीआईजी प्रीतिन्दर सिंह, डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, सीडीओ उग्रसेन पाण्डेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर, डायट प्राचार्य मनोज गिरि, बीएसए संजय शुक्ला, सूचना अधिकारी यतीश गुप्ता, राकेश कुमार, विद्यालय प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता, नीता सिंह, प्रेमलता सिंह, यतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
पॉलिथीन हटाने के लिए कहा
एटा। सीएम ने पौधरोपण के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन देख सख्ती दिखाई। पौधों के नीचे लगे प्लास्टिक के काले रैपर को देख सीएम ने कर्मचारियों को उसे दूर करने के लिए कहा।