फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   लोडर टेंपो चालकों ने हाईवे और मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

लोडर टेंपो चालकों ने हाईवे और मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 20 Jul 2018 11:55 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
लोडर टेंपो चालकों ने हाईवे और मुख्यालय पर किया  प्रदर्शन
फिरोजाबाद। वाहन परिचालन से संबंधित कागजात पूरे होने के बाद भी लोडर टेंपो सीज होने से नाराज लोडर टैंपो चालकों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। दर्जनों लोडर टेंपोे चालकों अनुसार एआरटीओ विभाग पर बेवजह उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लोडर टेंपो सहित डीएम कार्यालय पहुंचे दो दर्जन से अधिक चालकों ने कहा जरूरी वैधानिक प्रपत्र उनके पास मौजूद हैं। कई ने हाल ही में अपने वाहनों की फिटनेस एआरटीओ कार्यालय से कराई। आरोप है कि इसके बाद भी उनके वाहन सीज किए जा रहे हैं। इसके चलते उनकी सामने आजीविका का संकट आ गया है। चालकों ने अपने लोडर टेंपो डीएम कार्यालय के बाहर खडे़ कर दिए और एआरटीओ प्रवर्तन पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कहा कि जिन लोडर टेंपो के प्रपत्र अधूरे या अपूर्ण हैं उन पर कार्रवाई से ऐतराज नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन वैधानिक प्रपत्रों के साथ टेंपो चला कर आजीविका कमा रहे हैं। उन पर कार्रवाई न हो। इरफान, नीरज, असलम, अनस, सुनील, सद्दाम, प्रत्यक्ष कुमार, गिरीश, नरेंद्र शर्मा और गिर्राज समेत अनेक लोडर टेंपो चालक मौजूद रहे। ंडला से मक्खनपुर के बीच संचालित लोडर टैंपो चालक अपने वाहनों में सीएनजी किट लगवा लें। वहीं बगैर सीएनजी किट वाले लोडर वाहन दबरई के आगे आएंगे तो उनके विरूद्व भी कार्यवाही होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जुगाड,ई-रिकशा भी प्रतिबंधित वाहन की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed