फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   संजय की शादी के बाद निजामपुर का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

संजय की शादी के बाद निजामपुर का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

Fri, 20 Jul 2018 11:10 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
संजय की शादी के बाद निजामपुर का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
संजय की शादी के बाद निजामपुर का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

निजामपुर गांव में संजय और शीतल की शादी संपन्न होने के बाद प्रशासन गांव में आपसी सद्भाव को लेकर सक्रियता बढ़ाए हुए है। एसडीएम के साथ सीओ व कोतवाली इंसपेक्टर भी गांव में पहुंचे। भ्रमण करके लोगों से बातचीत की और भाईचारा बनाने की अपील की।
शुक्रवार की देर सांय को एसडीएम सुनील कुमार ने पदभार ग्रहण किया। सदर तहसील क्षेत्र का यह संवेदनशील मामला होने के कारण एसडीएम सुनील कुमार सीओ गवेंद्र सिंह तथा कोतवाली निरीक्षक एके सिंह के साथ निजामपुर पहुंचे। जहां पूरे गांव में भ्रमण करते हुए लोगों से बातचीत की। गांव के लोगों का मिजाज समझने की प्रशासन से कोशिश की। सभी जातियों के लोगों से अधिकारी मिले और शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर रहें।
विज्ञापन

गांव में पुलिस की सतर्कता भी निरंतर जारी है। पुलिस पिकेट निरंतर गांव में कैंप कर रही है। 15 जुलाई को दलित दूल्हा संजय की निजामपुर की शीतल से शादी हुई थी। यह विवाह देश भर में सुर्खियों में रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच गांव में बारात चढ़ाई गई और विवाह संपन्न हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच विवाह के बाद शीतल की विदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed