फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गंगा में धीरे-धीरे बढ़ने लगा जलस्तर

गंगा में धीरे-धीरे बढ़ने लगा जलस्तर

Tue, 17 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गंगा में धीरे-धीरे बढ़ने लगा जलस्तर
ganga
कासगंज।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने लगी है जिससे गंगा के तटबंध भी क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। क्षतिग्रस्त होते तटबंधों को सही कराने का काम सिंचाई विभाग ने शुरू कर दिया है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर की आहट से ग्रामीण भी सतर्क हो चुके हैं। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण लगातार गंगा में पानी बढ़ रहा है। हरिद्वार से मंगलवार को 103309 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज गंगा में था। वहीं बिजनौर बांध पर 62523 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बना हुआ था। जिले के समीपवर्ती नरौरा बांध पर पानी का डिस्चार्ज 15830 क्यूसेक का था। अगले कुछ दिनों में नरौरा पर भी पानी का डिस्चार्ज और बढ़ेगा जिससे जिले में गंगा की धारा और पैनी होगी। ऐसी स्थिति में पहले से पटियाली इलाके के मेहोल-कादरगंज इलाके में गंगा कटान की स्थिति तेज हो सकती है। इस खतरे को भांपते हुए सिंचाई विभाग ने मेहोल बंाध पर मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। गंगा में पानी के बढ़ते आसार को देखते हुए ग्रामीण भी चिंतित होने लगे हैं। ग्रामीणों ने अभी से सतर्कता शुरू कर दी है जिससे कटान और बाढ़ के समय दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि हरिद्वार से गंगा में पानी का डिस्चार्ज बढ़ा है। जिससे जिले में भी गंगा में पानी बढना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed