फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बस, ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, 10 सवारी घायल

बस, ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, 10 सवारी घायल

Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बस, ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, 10 सवारी घायल
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
कासगंज।
विज्ञापन

जयपुर-बरेली मार्ग पर जयपुर से बरेली जा रही रुहेलखंड डिपो की बस मोहनपुरा के समीप ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे बस के चालक सहित 10 यात्री गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुधवार की सुबह करीब 5 बजे, रुहेलखंड डिपो की बस मोहनपुरा पर पहुंची तो पास से ही अचानक बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली मार्ग पर आ गई। बस के चालक ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। बस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे बस में सवार अबरार अहमद (25) पुत्र अमरार निवासी बिलराम, शेषनाथ राय (62)पुत्र कल्पनाथ निवासी अड़ोली, चंदौली, संजय जैन (44) पुत्र जीत कमल जैन निवासी नया सराफा धनौली, जनकगंज, लश्कर ग्वालियर, विजय कुमार जैन (38) पुत्र सुभाष जैन निवासी सिंहवी सदन, जनकगंज, लश्कर ग्वालियर, मालूराम सैनी (60) पुत्र रूद्धमल, अशोक कुमार (38) पुत्र मालूराम सैनी निवासी समौर, जनपद शाहजहांपुर, संजना (40) पत्नी प्रेमचंद्र निवासी भोजनपुर, कादर चौक बदायूं, राजेश कुमार (36) पुत्र शंकरलाल निवासी मानपुर, बिलसोंदा, पीलीभीति एवं बस चालक अरविंद (30) पुत्र संतोष निवासी रसेवन, भनपुरा शाहजहांपुर तथा बस का परिचालक श्यामवीर गंभीर घायल हो गए। हादसे पर बड़ी संख्या में पास के ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से शेषनाथ, संजय, विजय, अरविंद, अशोक, राजेश को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed