फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   नंदगांव के कुंडों में मर रहीं मछलियां

नंदगांव के कुंडों में मर रहीं मछलियां

Fri, 15 Jun 2018 08:13 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
नंदगांव के कुंडों में मर रहीं मछलियां
डैमो
नंदगांव (मथुरा)। कस्बे के पौराणिक महत्व वाले कुंडों में मछलियों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मछली तस्करों द्वारा कुंडों में विषैला पदार्थ मिलाया जा रहा है। शुक्रवार को प्रात: जब स्थानीय लोग बरसाना रोड स्थित कृष्ण कुंड पर पहुंचे तो देखा कि हजारों छोटी-बड़ी मछलियां कुंड के घाटों और दीवारों के सहारे कुछ मरी और कुछ छटपटा रही थीं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि मछलियों को मारने के लिए तस्करों द्वारा विषैला पदार्थ पानी में मिलाया गया है। दो दिन पूर्व पानी का रंग कुछ अलग था। पानी का रंग भी बदला हुआ है। मृत मछलियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कृष्ण कुंड पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पौराणिक महत्व वाले कुंड पर मछलियों के मरने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मान्यता रही है कि कृष्ण कुंड को द्वापर में भगवान श्री कृष्ण ने अपनी वंशी से खोदा था। दो वर्ष पूर्व कुंड का करोड़ों की लागत से सुंदरीकरण हुआ है। चेयरमैन पति बच्चू सिंह ने बताया कि भूरे का थोक स्थित यशोदा कुंड पर मछलियों के मरने का सिलसिला कई दिन से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed