{"_id":"5b1932734f1c1b6c4d8b54a2","slug":"191528377971-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड देखकर दिया गया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड देखकर दिया गया प्रवेश
Updated Thu, 07 Jun 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मुख्यमंत्री के चौपाल कार्यक्रम से कई लोग निराश होकर लौट गए। आधार कार्ड नहीं तो चौपाल में प्रवेश नहीं की तर्ज पर ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका गया। शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया। लोगों की अधिकारियों से नोकझोंक तक हुई। मंच पर मौजूद नेताओं तक को एक नहीं कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा।
ललूपुर में मुख्यमंत्री की चौपाल में लोगों को अंदर जाने से रोका गया। गेट पर मौजूद अधिकारियों ने आधार कार्ड मांगने शुरू कर दिाए। जिनके पास ललूपुर ग्रामसभा के आधार कार्ड थे उनको ही अंदर जाने दिया गया। जो लोग आधार कार्ड नहीं लाए थे उनको लौटा दिया गया। समीपवर्ती गांवों के लोग चौपाल में नहीं पहुंच सके। जानकारी होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने एक नहीं कई बार मंच से घोषणा की। सभी को चेकिंग के बाद अंदर आने दिया जाए। आधार कार्ड देखने की जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। काफी हील हुज्जत के बाद ही लोग अंदर पहुंच सके।
इसके बाद अधिकारियों ने शिकायती प्रार्थना पत्र चेक करने शुरू किए। जो शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ थीं, उनको अंदर नहीं जाने दिया गया। जिनकी मामूली शिकायतें थी उनको चौपाल के अंदर जगह दिलाई गई। अधिकारियों की कार्यशैली से ग्रामीणों सहित भाजपा नेताओं में भी आक्रोश नजर आया। आधार कार्ड को लेकर चौपाल के समापन तक चर्चा होती रही।