{"_id":"5b1155944f1c1ba86e8b5c72","slug":"191527862676-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालिका सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बालिका सहित दो लोगों की मौत
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। थाना उत्तर के ककरऊ चौराहे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। दूसरे हादसे में जसराना के पटीकरा नहर रोड पर अज्ञात ट्रक ने सबमर्सिबल मिस्त्री की बाइक में टक्कर मार कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हाथरस जिले के थाना हसायन के सिंदौली निवासी वकील खां (26) पुत्र गुलशेर खां अपनी पत्नी शायरा बानों (24) और बेटी आशिया (07) के साथ बाइक से फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ अंतर्गत मोहम्मद हाजिलगंज में बहनोई मोहम्मद अशरफ के घर जा रहा था। बंबा बाईपास पर ककरऊ के पास ब्रेकर पर बाइक धीमी होते ही पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सात वर्षीय बालिका आशिया की बाइक से गिरने और ट्रक का पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई।
जबकि वकील खां एवं पत्नी शायरा बानों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा। दूसरा हादसा थाना जहसराना क्षेत्र के पटीकरा नहर रोड पर गुरुवार को देर रात हुआ। थाना जसराना के मोहम्दाबाद पाढ़म निवासी विनोद (30) पुत्र शंकरलाल सबमर्सिबल पंप की बोरिंग का काम करता है। गुुुरुवार की शाम काम से लौटते वक्त पटीकरा नहर रोड पर उसकी बाइक ट्रक की चपेट आने से मिस्त्री घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।