{"_id":"5b0305264f1c1be0408b7040","slug":"191526924582-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग घरों में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग घरों में लगी आग, लाखों का सामान जला
Updated Mon, 21 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
आग घरों में लगी आग, लाखों का सामान जला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर/पटियाली।
सहावर व पटियाली इलाके के आठ घरों में आग लग गई जिससे घरों में रखा सामान, बर्तन भाड़े, गल्ला, नकदी सब कुछ जल गया। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग को बुझाया।
सहावर में गांव धनसिंहपुर में दोपहर लगभग बारह बजे सात घरों में आग लग गई। आग गांव के अमान सिंह पुत्र सुरेश के घर से लगी। तेज हवा के चलते आग गांव के अन्य ग्रामीणों के घरों तक फैल गई। नेम सिंह, मुन्नालाल, पंकज चौहान, ब्रह्माशंकर, सतेंद्र सिंह, भूरे के घरों पर लगी। बुर्जी और छप्परों से उठ रही आग की लपटों को बुझाने के लिए ग्रामीण जुटे हुए थे। ग्रामीण डिब्बों व बाल्टियों से आग को बुझा रहे थे। सूचना पर दमकल भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों एवं ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। लेकिन तब तक अमान सिंह के 20 क्विंटल गेहूं, 5000 रुपये की नकदी, मुन्ना लाल का 13 क्विंटल लहसुन व अन्य लोगों यहां रखा सामान भी जल गया। राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
पटियाली में हीरा नगला में एक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे उसमें रखा सामान जल गया। आग हीरा नगला निवासी नेक्सी देवी पत्नी सूरज पाल का परिवार रविवार की रात दो बजे झोंपड़ी से बाहर सौ रहा था। तभी अचानक झोंपड़ी जलने लगी। ग्रामीण बाल्टियों से पानी भर भर कर आग पर डालने लगे। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया। लेकिन तब तक झोपड़ी में रखी विस्तर चारपाई, कपड़े, बर्तन चादी की तोडिय़े व झोपड़ी में रखें 14 हजार रुपये जल गए। आग की सूचना पर न्यायिक एसडीएम राम अवतार सिंह ने को दी उन्होंने राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया है।