{"_id":"5af5deb54f1c1bdc408b4889","slug":"191526062773-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या
Updated Fri, 11 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। गांव बछामई में एक वृद्ध की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। रंजिश में दो पक्षों के लोग गुरुवार रात को आमने-सामने आ गए थे। झगड़ा शराब पीकर गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडे चले फिर पथराव होने लगा जिससे पूरे गांव में जगार हो गई। घायलों को आगरा रेफर किया।
श्यामवीर शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। शराब पीकर गाली देने का राजेंद्र पक्ष के लोगों ने विरोध किया। विरोध के दौरान ही दोनों के बीच तनातनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट के साथ भगदड़ मच गई। विवाद करने वालों के बीच पथराव शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि असलाह निकल आए और फायरिंग की गई। इस बीच राजेंद्र (55) के सिर में किसी ने कुल्हाड़ी मार दी। उनके सिर से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर गए। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भागने लगे। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई जहां से गंभीर रुप से घायल राजेंद्र, पंकज और विपन को आगरा रेफर किया।
विज्ञापन
आगरा में उपचार के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। राजेंद्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना जसराना पुलिस ने राजेंद्र के पुत्र पंकज की तहरीर पर हरीश, नितीश, संदीप, लायक सिंह, प्रताप सिंह, शिवप्रताप के खिलाफ पिता को मारने का अभियोग दर्ज किया है। पंकज ने कहा है उसके पिता घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी गाली गलौज का विरोध करने पर लाठी डंडों से मारकर उसके पिता को घायल कर दिया जिनकी उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हो गए हैं।
एसपी देहात महेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से झगड़ा चल रहा है। इसी झगडे़ में एक की मौत हो गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।