{"_id":"5ae5d41b4f1c1b3b0a8b71d8","slug":"191525011483-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की शादी तुड़वाने को फेसबुक पर डाल दिए गंदे मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की शादी तुड़वाने को फेसबुक पर डाल दिए गंदे मैसेज
Updated Sun, 29 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र की एक युवती की शादी तुड़वाने के लिए दो युवकों ने फेसबुक पर युवती के बारे में गंदे-गंदे कमेंट लिख दिए। युवती के ससुरालवालों और दूल्हे को युवती के बारे में अश्लील मैसेज भी भेज दिए। इससे युवती की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है।
महावन क्षेत्र की एक युवती की शादी गांव के ही दो युवकों ने मध्यस्थता कर नई दिल्ली के ओखला इलाके के युवक के साथ तय कराई थी। 25 अप्रैल को युवती की सगाई भी हो गई। इस दौरान किसी बात को लेकर युवती के पिता और लड़के के पिता ने मध्यस्थता कर रहे दोनों युवकों को हटा दिया और सीधी बात करने लगे। इससे कुपित हुए दोनों युवकों ने फेसबुक पर युवती के बारे में गंदी बातेें लिख दीं और ससुरालवालों के मोबाइल पर युवती के बारे में अश्लील मैसेज भेज दिए।
युवती के पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गांव निवासी युवक आकाश और पुष्पेंद्र से बात की, इस पर युवक मारपीट पर उतारू हो गए। इस मामले में युवती के पिता ने महावन पुलिस को आकाश और पुष्पेंद्र के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में कहा कि आकाश और पुष्पेंद्र की हरकतों से उनकी बेटी की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। इस पर महावन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। महावन पुलिस ने 66 आईटी एक्ट, अश्लीलता फैलाने और धमकी देने के मामले में आकाश व पुष्पेंद्र को जेल भेजा है।