{"_id":"5acccc4a4f1c1b1a3d8b45f6","slug":"191523371082-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 आढ़तियों के तीन करोड़ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 आढ़तियों के तीन करोड़ जब्त
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : demo pic
मथुरा। कृषि उत्पादों की बिकवाली के लिए आढ़तियों द्वारा मंडी समितियों में ली गई दुकानों की तीन करोड़ की जमानत राशि को जब्त कर लिया गया। किसान आढ़ती मंडी समिति की दुकानों की लगाई गई बोली के आधार पर उनकी किस्त जमा नहीं कर पाए। अब मंडी प्रशासन ने उनकी जमानत राशि और किस्त की तीन करोड़ राशि जब्त कर ली।
तीन साल पहले राया, वृंदावन, गोवर्धन की उपमंडी और मथुरा की मुख्य मंडी समिति में 150 से अधिक दुकानों की बोली लगाई थी। इसमें 57 दुकानदार लगाई गई बोली और किस्त पूरी जमा नहीं कर पाए। इसमें 31 मार्च तक मथुरा मंडी समिति में 13, उपमंडी समिति गोवर्धन में छह, वृंदावन में 15 और राया में 23 दुकानों की पूरी कि स्त जमा नहीं की गई।
31 मार्च तक किस्त जमा करने की अवधि पूरी हो जाने के बाद मंडी प्रशासन ने दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया और आढ़तियों द्वारा जमा की गई जमानत राशि व किस्त की राशि को जमा कर लिया। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वृंदावन, गोवर्धन तथा राया उपमंडी की 44 और मथुरा की 13 दुकानदारों की दो करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की राशि को जब्त कर लिया गया है।