फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   तीन दिन में दूसरी बार आफत बनकर आई आंधी

तीन दिन में दूसरी बार आफत बनकर आई आंधी

Mon, 09 Apr 2018 10:43 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन में दूसरी बार आफत बनकर आई  आंधी
मैनपुरी। प्रकृति किसानों पर सितम ढा रही है। अप्रैल महीने में तीन दिन में दूसरी बार आई आंधी ने किसानों की कमर ही तोड़ दी है। सोमवार सुबह आई आंधी के बाद किसान एक बार फिर खेतों में गेहूं की फसल को बीनते दिखाई दिए। कई स्थानों पर आंधी के कारण बिजली के तार टूटने से गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जैसे-जैसे किसानों की फसल पकती जा रही है। वैसे-वैसे ही किसानों पर प्राकृतिक आपदा का कहर भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आई आंधी ने किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया था। गनीमत यह रही कि बारिश और ओले नहीं पड़े, लेकिन इसके बाद भी तेज आंधी ने किसानों के खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल को काफी दूर तक उड़ा दिया था।
विज्ञापन


शनिवार को किसान पूरे दिन आंधी में उड़ी फसल को एकत्रित करते रहे। वहीं तीन दिन बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे आई आंधी ने किसानों के चेहरे की हवाइयां फिर उड़ा दीं। आकाश में छाए काले बादल और कड़कड़ाती बिजली किसानों की धड़कने रोक रही थी। किसानों को डर था कि पहली आंधी से तो फसल बच गई, लेकिन इस बार मौसम के मिजाज को देखते हुए काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed