{"_id":"5ab663bd4f1c1bea3f8b4c24","slug":"191521902525-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर 80 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर 80 हजार की चोरी
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोविंदनगर की ओमनगर कालोनी चामुंडा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 80 हजार की नकदी और जेवरात चुरा ले गए। मंदिर से लौटी महिला ने ताला टूटा देखा तो वह दंग रह गई। दिनदहाड़े हुई चोरी की सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।
ओमनगर कालोनी चामुंडा निवासी मुकुल शर्मा पुत्र विनय शर्मा शुक्रवार की सुबह नौकरी पर गए थे। घर का ताला लगाकर मां देवी चामुंडा मंदिर के दर्शन को निकल गई। एक घंटे बाद दर्शन करके घर लौटीं तो महिला ने ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। महिला ने बेटे को फोन करके बुलाया। बेटे ने घर पहुंचकर पुलिस को सूचना। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। बेटे की तहरीर पर दिनदहाड़े हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि मौके से चोरों द्वारा छोड़ा गया एक मोबाइल और छोटा बैग मिला है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।