{"_id":"5aabfe2f4f1c1bbe758b5ca7","slug":"191521221167-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, युवक की मौत
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
accident in greno
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
नदरई-एटा मार्ग पर शेमफोर्ड स्कूल के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबलू (20) पुत्र हेतराम, राजपाल (35) पुत्र राम सरन, सुम्मेर (30) पुत्र मुन्नू निवासी नदरई ट्रैक्टर से एटा रोड स्थित ईट भट्ठा पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। वे शैमफोर्ड स्कूल के निकट पहुंचे तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर तीन हिस्सों में बंट गया। एक हिस्सा ट्रक में फंस गया। जबरदस्त चोटों के चलते बबलू की वहीं मौत हो गई। राजपाल और सुमेर जख्मी हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गई। घायल और मृत मजदूर के परिजन भी आ गए। बबलू का शव देखकर परिवार के लोग रोने-कलपने लगे। पुलिस ने दुघटना में घायल हुए दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते अलीगढ़ रेफर कर दिया।