फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गणित की परीक्षा में दो फर्जी छात्र, तीन नकलची पकड़े

गणित की परीक्षा में दो फर्जी छात्र, तीन नकलची पकड़े

Tue, 13 Feb 2018 07:56 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
गणित की परीक्षा में दो फर्जी छात्र, तीन नकलची पकड़े
मथुरा। हाईस्कूल गणित की परीक्षा में दो मुन्नाभाई पकड़े गए। ये पंजीकृत छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इसके अलावा बाजना और राया में तीन नकलची भी पकड़े गए हैं। इस परीक्षा में 16417 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित (केवल प्रश्नपत्र) की परीक्षा थी। जांच टीम ने चतुर्भुज इंटर कालेज पैगांव, श्रीकेएचडीएनएस इंटर कॉलेज महावन में दो फर्जी छात्र पकड़ लिए। ये छात्र पंजीकृत छात्रों के स्थान पर पेपर दे रहे थे।
विज्ञापन


इसके अलावा बांकेबिहारी इंटर कालेज बाजना से एक, राष्ट्रीय इंटर कालेज राया में दो नकलची भी पकड़े गए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया मंगलवार को 49050 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इसमें से 32631 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में 16417 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीमों ने इतने पकड़े नकलची, फर्जी छात्र
परीक्षा नकलची फर्जी छात्र अनुपस्थित
हाईस्कूल 47 15 18101
इंटर परीक्षा 34 02 14312
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed