{"_id":"5a774cbf4f1c1b88268b87e0","slug":"191517767871-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा एडवेंचर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा एडवेंचर पार्क
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जनपद के 29 वें स्थापना दिवस पर पीडी जैन इंटर कॉलेज में कई कार्यक्रम होंगे। प्रशासन शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराएगा, वहीं दूसरी ओर युवाओं और बच्चों के लिए मनोरंजन के भरपूर अवसर भी होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी सामूहिक विवाह समारोह में शादी रचाने वाले जोड़ों को आर्शीवाद देंगे।
स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग 51 असहाय और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराएगा। प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी में संपन्न होने वाले विवाह समारोह में वर-वधुओं को शासकीय योजना के तहत दान-दहेज एवं अन्य जरूरी सामान भेंट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला
दिव्यांगजन कल्याण विभाग एक सौ से ज्यादा दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराएगा। शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी येाजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कई विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बेटी-पढ़ाओ बेटी बचाओ ध्येय वाक्य पर आधारित कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में आने वाले बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजन का इंतजाम किया है। एडवेंचर पार्क में उड़ने के लिए हॉट बैलून, टर्नल क्रासिंग, मूविंग बॉल, तीरंदाजी सहित कई व्यवस्थाएं कीं हैं। इसके अलावा विशाल पुष्प प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।