{"_id":"5a771bea4f1c1b8b268b85dd","slug":"191517755370-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में बड़ी वारदात की फिराक में थे ‘लुटेरे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में बड़ी वारदात की फिराक में थे ‘लुटेरे’
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वृंदावन में बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले मुठभेड़ में पुलिस ने दो शतिर लुटेरों को दबोचा है। जबकि दो लुटेरे भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार और बाइक बरामद की है। फरार लुटेरों की तलाश में वृंदावन पुलिस ने दबिशें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की देरशाम वृंदावन पुलिस छटीकरा रोड पर गश्त कर रही थी। दो बाइकों पर चार लुटेरे आते दिखाई दिए। पुलिस के टोकने पर लुटेरे छटीकरा की तरफ भाग खड़े हुए। एक बाइक तो चौमुहां की तरफ दौड़ गई, जबकि दूसरी बाइक सवार लुटेरे युवक गरुण गोविंद मंदिर की तरफ मुड़ गए। वृंदावन पुलिस इनके पीछे हो गई। जंगल से पहले बाइक छोड़कर दोनों युवकों ने पैदल भागते हुए पीछा कर रही पुलिस पर फायर झोंक दिया।
यह गोली सिपाही राजकुमार के कंधे में लगी। पुलिस ने पीछा करते हुए पुलिस ने गोली चलाई जो कि लुटेरे के पैर में लगी। पुलिस ने उसे दबोच लिया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दूसरा लुटेरा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस लाइन में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह की टीम ने मुठभेड़ में 12 हजार का इनामिया योगेश उर्फ योगेंद्र और अनिल को दबेाचा है। भागे हुए गोवर्धन के गांव मडौरा निवासी नेतराम और हरवीर उर्फ छोटू है।
विज्ञापन
विज्ञापन