फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ग्रामीणों ने घेरा जंगल, पुलिस ने की घंटों कांबिंग

ग्रामीणों ने घेरा जंगल, पुलिस ने की घंटों कांबिंग

Wed, 31 Jan 2018 07:38 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेरा जंगल, पुलिस ने की घंटों  कांबिंग
डेमो - फोटो : डेमो
बरसाना (मथुरा)। बुधवार की दोपहर को एक बालक के अपहरण की सूचना पर दौड़े ग्रामीणों ने पूरा जंगल घेर लिया। पुलिस ने भी कांबिंग की लेकिन न तो बालक मिला और न ही उसके अगवा करने वाले। पुलिस ने खेत से एक देसी बंदूक जरूर बरामद की है।
विज्ञापन


दरअसल बुधवार की दोपहर को दो बजे सीह गांव के जंगल में खेत जाती महिला जमुना ने ग्रामीणों को बताया कि उसने चार लोगों को देखा है जो एक बालक को उठाकर ले जा रहे थे। चारों के पास बंदूक थी। बच्चे का मुंह कपड़े से बांध रखा था। महिला की सूचना पाकर गांव के लोग जंगल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने पुलिस को भी सूचना दे दी।

बरसाना थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर और एसएसआई मनोज कुमार पुलिस बल को अपने साथ लेकर सीह के जंगलों में पहुंचे और कांबिंग शुरू कर दी। कांबिंग के दौरान खेतों से एक देसी बंदूक भी बरामद हुई है। दोपहर को तीन बजे तक पुलिस ने जंगल छाना लेकिन कहीं कुछ मिल नहीं सका। अब महिला ने जिन बदमाशों को देखा था वह कौन थे, किसका बच्चा अगवा किया गया है इन सवालों का जवाब अभी पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सीह के जंगलों में बदमाशों द्वारा बच्चे के अपहरण कर ले जाने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी, जिस पर पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन कोई नहीं मिला। बंदूक बरामद कर ली गई है।
- सुनील कुमार तोमर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed