{"_id":"5a5f85b14f1c1b89268b4eeb","slug":"191516209585-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का पलटवार, कोहरे से दृश्यता रही शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का पलटवार, कोहरे से दृश्यता रही शून्य
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बुधवार रात इतना ज्यादा कोहरा रहा कि वाहनों की सिर्फ लाइटें ही दिखीं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/कासगंज।
मौसम ने बुधवार को एक बार फिर से पलटवार किया। पांच दिन धूप से मिली राहत के बाद घना कोहरा छाया रहा। गलन और ठंड भी बढ़ गई। सुबह ठिठुरते हुए छात्र स्कूल पहुंचे। दोपहर तक मौसम का यही हाल था। न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कोहरे का यही हाल कासगंज में रहा।
कोहरे की तीव्रता के चलते दृश्यता शून्य रही। वाहन चालकों को भी मुश्किलें हुईं सुबह से ही हेडलाइट जलाकर वाहन सवार निकले। छात्र-छात्राएं भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि दोपहर के समय धूप तो निकली लेकिन बहुत हल्की थी जिसने गलन को बेअसर कर दिया। सर्दी और मौसम के चलते बुधवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान करीब 1500 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया। इलाज कराने के लिए सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों की भीड़ नजर आई।
कासगंज में घने कोहरे ने सर्कुलर रोड पर वाहनों की रफ्तार में ब्रेक लगा दिए। सुबह के समय दृश्यता प्रभावित रहने से फॉग लाइट चलाकर वाहन चालक धीरे-धीरे अपने वाहनों को चला रहे थे। ठंड के तेवरों से स्कूल में छात्रों की संख्या प्रभावित दिखी। शीतलहर पूरे दिन लोगों के हाड़ कपाती रही। कई लोग तो बच्चों को पूरी तरह पैक कर खुले में ही दिन बिताने को मजबूर थे तो पुलिस ने हादसे रोकने को रेडियम स्टीकर लोगों को बांटे।