फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हज की सब्सिडी खत्म होने का किसी ने किया स्वागत

हज की सब्सिडी खत्म होने का किसी ने किया स्वागत

Tue, 16 Jan 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
हज की सब्सिडी खत्म होने का किसी ने किया स्वागत
फिरोजाबाद। हज यात्रियों को मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर दी है। हर साल एक लाख 75 हजार हज यात्रियों को सब्सिडी दी जाती थी। ये पैसा किराए में सब्सिडी के तौर पर दिया गया था। केंद्र सरकार ने नई हज नीति के तहत यह फैसला लिया है। इससे पहले मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम के हज पर जाने की इजाजत दी थी। मुस्लिम समाज के लोगों ने सब्सिडी खत्म करने के फैसले को सही बताया तो कुछ ने केंद्र सरकार के फैसले को मुस्लिम विरोधी करार दिया है।
विज्ञापन


भारत सरकार का यह एक अच्छा एवं स्वागत योग्य निर्णय है। जो सब्सिडी हज यात्रियों को मिलती थी, आज तक किसी हज यात्री को सीधे उसके खाते में कभी नहीं आती। जो हज यात्रा करते हैं, उन यात्रियों को हज फर्ज अदा करने के लिए किसी सब्सिडी की जरूरत नहीं। क्योंकि वह धार्मिक कार्य है। हर धर्म का व्यक्ति अपने धार्मिक कार्य को अपनी पाक कमाई से करता है।
विज्ञापन

आलम मुस्तफा याकूबी, मुख्य प्रशिक्षक
उत्तर प्रदेश हज कमेटी

- 85 साल पुरानी यह नीति थी। जिसे केंद्र सरकार ने खत्म कर दिया है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 2022 तक सब्सिड़ी धीरे-धीरे खत्म करने को कहा था। आम दिनों में हम जद्दा का टिकट लेते हैं, मुश्किल से 36 हजार का आता है। जबकि सब्सिड़ी से जाते हैं तो यही टिकट 73 हजार का हो जाता था। सब्सिड़ी खत्म कर दी, यह बहुत अच्छा हुआ। लेकिन हज कमेटी को खुला टेंडर करना चाहिए। जिससे किराया सस्ता हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम मुस्तफा, जिला हज ट्रेनर

- कें द्र सरकार अल्पसंख्यक विरोधी फैसला कर रही है। जितनी भी आदेश हो रहे हैं, वो 2019 के लोकसभा चुनाव को देखकर हो रहे हैं। जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह फैसला 2022 तक लागू होना था। यह अभी क्यों कर दिया। तीन तलाक, लाउडस्पीकर पर रोक एवं गौकशी का मुद्दा उठाकर बीजेपी ने हिंदू मुस्लिम को बांटने का कार्य कर रही है। हम मुसलमान इस सब्सिडी का कोई फायदा नहीं लेना चाहते हैं। हम अपने ही पैसे से हज करना चाहेंगे।
हिकमत उल्ला खां, अध्यक्ष करबला कमेटी

- हम भी चाहते थे कि हज पर सब्सिडी खत्म हो। क्योंकि यह हज यात्रियों को नहीं मिल पाती थी। यह हाजियों के साथ छलावा था। केंद्र सरकार ने सब्सिडी खत्म करने का जो निर्णय लिया है, इस फैसले से भ्रष्टाचार रुकेगा। क्योंकि जहां सब्सिडी जारी होती थी, वहां भ्रष्टाचार था।

काजी शाहनियाज अली, शहर काजी

- इस फैसले को समझने की जरूरत है। हम लोगों की हमेशा मांग रही है कि सब्सिडी को बिल्कुल खत्म कर दिया जाए। जहां का ग्लोबल टेंडर खोला जाए। केबल एअर इंडिया को टेंडर न दिया जाए। किसी की दया से या किसी से उधार लेकर हज नहीं किया जाता है। हरेक मुसलमान पर हज फर्ज नहीं है। जो संपन्न हो, वही हज करे।
मुफ्ती कासिम रजी, जिला महासचिव जमीयत उल्लमाहे हिंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed