फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर नकदी लूटी

ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर नकदी लूटी

Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर नकदी  लूटी
बेवर। ढांकन तिराहा के पास ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर नकदी लूट ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामला बालू खनन को लेकर मारपीट का है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र क गांव दहेड़ निवासी जय सिंह मंगलवार को ट्रैक्टर से गांव मिर्जापुर गया हुआ था। रात करीब आठ बजे वह घर वापस लौट रहा था, तभी ढांकन तिराहा के पास खडे़ 8-10 लोगों ने ट्रैक्टर रुकवा लिया। ट्रैक्टर रुकते ही उक्त लोगों ने जयसिंह व उसके साथ बैठे बदन सिंह व राजपाल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जेब में रखी नौ हजार की नकदी लूट ली। वहीं बदन सिंह और जयसिंह का मोबाइल लूटने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी श्याम सिंह पीलवान ने बताया की बालू खनन को लेकर मारपीट का मामला है। जांच की जा रही है जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed