फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   व्यापारियों से लाखों का माल ले जाने वाले ठग पकड़े

व्यापारियों से लाखों का माल ले जाने वाले ठग पकड़े

Sun, 31 Dec 2017 07:52 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों से लाखों का माल ले जाने वाले ठग पकड़े
चोर - फोटो : डेमो
कोसीकलां (मथुरा)। तीन व्यापारियों से लाखों रुपये के कपड़े ठगकर भागे दो ठगों को पुलिस ने हरियाणा के झज्जर में दबोच लिया। पकड़े गए ठगों से दुकानदारों का 14 लाख का माल बरामद किया है। पुलिस उनके दो साथियों की अभी तलाश में जुटी हुई है। वारदात का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


अग्रसेन मार्ग स्थित कोसी कॉप्लैक्स में चांदनी चौक सेल के नाम से कपड़ों की दुकान चलाने वाले ठग आलम उर्फ बंटी, सुहेल, मजाहिर और शेरू ने कॉप्लैक्स के ही व्यापारी अजय अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल व वेदप्रकाश अग्रवाल से करीब 14 लाख रुपये के कपड़े एवं तीन टच मोबाइल उधारी पर ले लिए थे। 19 दिसंबर की रात ठग दुकान का सारा सामान ट्रक में भरकर भाग निकले।
विज्ञापन


इस पर पीड़ित दुकानदारों ने मुकदमा दर्ज कराया। मामले के खुलासे में इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक, दारोगा तनवीर आलम व सुरेशचंद लगे हुए थे। टीम को ठगों के झज्जर में होने की सूचना मिली। जिस पर वहां पहुंचकर टीम ने आरोपियों में से आलम उर्फ बंटी निवासी घेर बुखारी नौंकुआं रोड शामली, सुहेल निवासी अनाज मंडी शेख जादगान कांधला शामली को गिरफ्तार कर लिया। मजाहिर वेग और शेरू वेग निवासीगण कांधला शामली फरार हो गए। पुलिस ने उनके पास से दुकानदारों का माल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed